अमेठीउत्तर प्रदेशकरियर

अमेठी जनपद में 15 व 16 अक्टूबर को 9 केंद्रों पर आयोजित होगी पीईटी की परीक्षा।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी परीक्षा, परीक्षार्थियों पर रहेगी पैनी नजर।

अमेठी 11 अक्टूबर 2022, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 15 व 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2022 को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद अमेठी में 15 व 16 अक्टूबर को 9 परीक्षा केंद्रों क्रमश: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, उमा राजकीय इंटर कॉलेज जामों, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी, आरआरपीजी कॉलेज अमेठी, श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में प्रथम व द्वितीय पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 19296 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे तथा प्रत्येक पाली में 4824 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली अपराहन् 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3 जोनल, 5 सेक्टर तथा 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं संपूर्ण परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा संपन्न कराने का जो दायित्व दिया गया है उसको सुचितापूर्ण ढंग से कराएं, परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, परीक्षा संपन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, जो गाइडलाइन शासन से दी गई है उसका अध्ययन अच्छी तरह से करके परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकल विहीन संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूम व्यवस्थित करा ले, सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे की मानिटरिंग सही तरह से कराएं, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, आदि नहीं जाएगा, पेयजल, विद्युत व बैठने की व्यवस्था तथा साफ सफाई अच्छी तरह से रहे, प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें, उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण परीक्षा से पूर्व कर ले, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पता होना चाहिए कि कहां किस परीक्षा केंद्र पर तैनाती है वह शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार उपस्थित रहकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्र खोलने के समय की वीडियोग्राफी भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा समय से 2 घंटे पहले शुरू होगा तथा परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के पश्चात अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र की 100 मीटर परिधि के अंदर अभ्यर्थी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा एवं 100 मीटर के आसपास के क्षेत्र में फोटो कॉपी की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगीं। अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन तथा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित कराई जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी गौरीगंज, अमेठी व तिलोई, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मो. अस्लम, राम केवल त्रिपाठी, एसडीएम अमेठी प्रीति तिवारी,जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button