उत्तर प्रदेशलखनऊवाराणसी

PM Modi nomination: CM योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा-भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड…

लखनऊ/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान एनडीए गठबंधन के सभी नेता और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपना सन्देश दिया है। उन्होंने लिखा- 140 करोड़ भारतीयों के सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए साधनारत, भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज लोक सभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन किया। हर काशी वासी अपने गौरव, अपने प्रिय सांसद आदरणीय प्रधानमंत्री जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने हेतु पूरे मन और पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिस पर उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी। मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की।

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मोदी के नामांकन के समय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरॉड संगमा, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, हरदीप पुरी, चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी, अंबुमणि रामदास, जी के वासन, देवनाथन यादव, तुषार वेलल्लापल्ली और अतुल बोरा भी मौजूद थे।

11 - 2024-05-14T152408.911

इससे पहले यहां उन्होंने गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना और ‘काशी के कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा घाट पर आरती भी की।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button