उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिक्षा, राजनीति व न्याय की पवित्रता जरूरी, इनसे ज्यादा अपेक्षाएं : योगेन्द्र उपाध्याय

  • उच्च शिक्षा मंत्री ने अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में 552 टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मंगलवार को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में एमए, बीए एवं एमकाम की अंतिम वर्ष की छात्राओं को 552 टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा, राजनीति एवं न्याय को हमेशा पवित्र रहना चाहिए, क्योंकि समाज को इनसे अधिक अपेक्षाएं होती है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे सरकार की मंशा है कि समाज के अन्तिम पायदान पर रह रहे व्यक्ति भी शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार की टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लाभान्वित होकर हमारी युवा पीढ़ी अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशान्वित होगी। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में छात्राएं आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर देश-विदेश से जुड़ी समस्त सामाजिक, वैज्ञानिक एवं समसामयिक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि टैबलेट व स्मार्टफोन हाथों में लिए छात्रों की मुस्कान देखकर हमें ईश्वरीय अनुभूति होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम वैचारिक राजनीति के पक्षधर है। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है। इस सेवा से हम परिवर्तन लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को सवारना है और भविष्य को निखारना है। हम शिक्षा को आधुनिक तकनीक और संस्कारों से भी जोड़ना चाहते हैं। वर्तमान समय में शिक्षा में तकनीक का प्रभाव बढ़ रहा है इसलिए हम छात्रों को तकनीकि से जोड़ेंगे और वर्तमान पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्ष ज़रीन विकाजी, प्रबन्धक प्रो. निशि पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. वीना राय सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button