उत्तर प्रदेशहरदोई

आईटी के निशाने पर हरदोई का गुटखा कारोबारी, घर समेत करीब 10 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

हरदोई: इनकम टैक्स विभाग ने हरदोई में गुटका कारोबारी के घर, गोदाम, फैक्ट्री, मैरिज हाल सहित 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है. टैक्स चोरी की सूचना मिलने पर आईटी की टीम ने किशोर और नेशनल गुटका के मालिक सुधीर अवस्थी और प्रवीण अवस्थी के यहां पहुंची है.

गौरतलब है कि नेशनल और किशोर नाम के दो फेमस ब्रांड का गुटखा बाजार में संचालित हो रहे है. इनकम टैक्स विभाग को जानकारी मिली कि किशोर और नेशनल गुटका के मालिक सुधीर अवस्थी और उसके भाई प्रवीण अवस्थी टैक्स की चोरी कर रहे हैं. इसके बाद करीब 40 गाड़ियों से लखनऊ के तमाम बड़े आईटी विभाग के अफसर हरदोई पहुंचे.

जानकारी के अनुसार आईटी टीम कारोबारी के मैरिज लॉन, मसाला कारखानों सहित करीब 10 प्रतिष्ठानों पर पहुंची. इन स्थानों के अलावा टीम कारोबारी के रिश्तेदारों के यहां भी डेरा डाले हुए है. फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की टीम घर व तमाम प्रतिष्ठानों पर कारोबारी के कर्मचारियों व परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि गुटका कारोबारी पर पहले भी इनकम टैक्स छापेमारी की गाज गिर चुकी है. फिलहाल इस मामले पर अब तक कोई भी अधिकारी मीडिया से रूबरू नहीं हुआ है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button