उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजभर को लखनऊ क्षेत्र में बीमांकितों की कम संख्या पर असन्तोष

लखनऊः प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने आज कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय, सरोजनी नगर, लखनऊ (विष्णु लोक कालोनी) और क०रा०बी०औषधालय, ऐशबाग (राजाजीपुरम लखनऊ) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान औषधालयों द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर मंत्री जी द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया। साथ ही मरीजों को और क्या-क्या अच्छी सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा सकती है, उसका प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। श्रम मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश ने दिए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों को उचित सुविधाएं उनकी आवश्यकता के अनुसार मुहैया कराई जाएं। श्रम मंत्री ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्री राजभर ने लखनऊ क्षेत्र में बीमांकितों की कम संख्या पर असन्तोष प्रकट किया। उन्होंने योजना में अधिक से अधिक बीमांकितों को शामिल करने हेतु कर्मचारी राज्य बीमा निगम को आवश्यकतानुसार उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दायित्वों को पूरा करने में की गयी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने औषधालयों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समय से औषधालय में उपस्थित हों। समय का अनुपालन जरूरी है।

निरीक्षण के समय कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएँ उत्तर प्रदेश के निदेशक, श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं कर्मचारी राज्य बीमा योजना, लखनऊ क्षेत्र लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजेश कुमार के विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button