उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर

भाकियू कार्यकर्ताओं को राकेश टिकैत की नसीहत, अफसरों से शालीन व्यवहार करें

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर में किसान नेता और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने रविवार को वेस्ट यूपी तथा उत्तराखंड के कईं जिलों के भाकियू कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए ऐलान किया कि अब जिलाध्यक्षों की अनुमति के बिना कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा.

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में भाकियू की ओर से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. राकेश टिकैत ने गढ़वाल और सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिकारियों से प्यार और शालीनतापूर्वक व्यवहार करें और कहा कि गांवों में विवाद होने पर किसी एक पक्ष की सिफारिश न करें.

दोनों पक्षों की बात सुनकर उनमें समझौता कराने का प्रयास करें और अधिकारियों को सही बात बताई जाएगी तो अधिकारी भी सही तरीके से काम करेंगे. वहीं, आगे कहा की बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के कहीं पर भी कोई भी धरना या कोई भी प्रदर्शन नहीं होगा और सभी पदाधिकारी लगन व मेहनत से कार्य कर संगठन को मजबूत करेंगे.

इसमें भाकियू के प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी द्वारा कहा गया कि ग्राम अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष को मजबूत करने से ही जिलाध्यक्ष मजबूत बनेंगे. वही मंडल अध्यक्ष नवीन ने भी कहा कि सरकारें हम लोगों को आपस में लड़वाकर कमजोर कर उनका फायदा उठाना चाहती हैं लेकिन हम लोगों को इनके बहकावे में न आकर संगठन को मजबूत करेंगे.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button