उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

रियल एस्टेट कारोबारी ने गार्ड की बंदूक से खुद को उड़ाया : सोशल मीडिया पर बताया करोड़ो का हुआ घाटा

गुड़म्बा थाना अंतर्गत टेढ़ी पुलिया के पास बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे रियल एस्टेट कारोबारी शहबाज (36)  ने अपने गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलाधिकारी और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर एक असलहा भी बरामद किया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले कारोबारी ने फेसबुक लाइव पर व्यापार में 15 करोड़ रुपये के घाटे का जिक्र किया था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विकासनगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी शहबाज के रुप में की गई। गुड़म्बा के टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास सैनिक प्लाजा में उनका दफ्तर था। बुधवार दोपहर वह दफ्तर में गार्ड चोखे लाला के संग मौजूद थे। इस बीच वह फेसबुक लाइव पर आए और कारोबार में घाटे में आए 15 करोड़ रुपये का जिक्र किया। भाई शहनवाज ने बताया कि करीब 15 मिनट तक शहबाज फेसबुक लाइव पर अपना दर्द बयां करते रहे। इसके बाद भाई ने गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां हड़कम्प मच गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कनपटी पर सटकर बंदूक से झोंका फायर

आलाधिकारियों का कहना है कि रियल एस्टेट कारोबारी ने गार्ड की बंदूक को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। घटनास्थल से पुलिस ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। इस दौरान पुलिस को कारोबारी के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button