उत्तर प्रदेशबहराइच

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक  

बहराइच। प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जाए ताकि आमजनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हो सके। प्रभारी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के अधिकारी निर्धारित अवधि तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं की सुनवाई कर समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तपरक निस्तारण करायें तथा फील्ड में भ्रमणशील रहकर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराये।

स्वास्थ योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह को निर्देश दिये गये कि चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा दवाओं इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराएं।जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए फ्लैक्सी बोर्ड भी स्थापित किये जाएं। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये प्रर्वतन की कार्यवाही के समय विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा इन्वेस्टर्स को विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। वन विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान डीएफओ संजय शर्मा को निर्देश दिये गये कि गत वर्ष रोपे गये पौधों का सत्यापन करा लिया जाय तथा आगामी अभियान हेतु शिक्षण संस्थाओं में उपलब्ध भूमि पर अधिकाधिक संख्या में पौध रोपण कराया जाय। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह द्वारा बोगस राशन कार्डों का सत्यापन कराये जाने का सुझाव दिया गया।

विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल स्रोतो, तालाबों एवं पोखरों में पानी भरवाये जाने का सुझाव दिया। सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने प्रभारी मंत्री से मिहींपुरवा क्षेत्र को पृथक रूप से पुलिस सर्किल बनवाये जाने का सुझाव दिया। श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रमिकों के एकत्र होने के स्थानों तथा निर्माण कार्य स्थलों पर जाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें विभागीय योजनाओं से आच्छादित किया जाय।

बैठक के अन्त में आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि बैठक के दौरान प्रभारी व जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त हुए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों के अनुसार जिले के अधिकारी गुणवत्तापरक कार्य करते हुए आकांक्षात्मक जनपद बहराइच को सामान्य श्रेणी के जनपद में लाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व नानपारा के राम निवास वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button