उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जेईई मेंस में संजीदा प्रवीन ने 96.25% अंक प्राप्त कर, बढ़ाया जनपद का मान

पडरौना, कुशीनगर। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इस कहानी को चरितार्थ कर दिखाया है विकास खण्ड पडरौना नगर के मोतीललहा ग्रामसभा के रिटायर्ड आर्मी एसीपी एनबी सब0 नियाज अहमद की पुत्री संजीदा प्रवीन ने। आपको बता दें कि संजीदा प्रवीन ने जेईई मेंस में 96.25% अंक प्राप्त करके अपने जनपद का नाम रौशन किया है। इससे पहले संजीदा ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में 95.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुकी है। इनकी इस सफलता पर उनके माता पिता ने ख़ुशी व्यक्त की है। इनकी इस सफलता पर पूरे ग्रामवासियों में ख़ुशी की लहर है। संजीदा प्रवीन को उनकी इस शानदार सफलता पर निसार अहमद,अनवर अहमद,रफीक अंसारी,अबुलैस अंसारी,तैमूर अंसारी,वसीम अहमद, असलम अंसारी मोहम्मद आजम,फखरूल हुदा आदि ने बधाई दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button