उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस के लिए छलावा साबित हो रही शाइस्ता, डीजीपी मुख्यालय कर रहा मामले की मॉनिटरिंग

लखनऊ। उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के लिए छलावा साबित हो रही है। इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद भी उसकी कोई खोज खबर नहीं लग रही है।

यूपी पुलिस के साथ ही अन्य जांच एजेंसियों ने तलाश की, अब उच्च स्तर से मॉनीटिरिंग की जा रही है। मॉनीटिरिंग डीजीपी मुख्यालय के जिम्मेदार अफसरों के स्तर से की जा रही है। प्रयागराज पुलिस के साथ ही अन्य जांच एजेंसियों द्वारा इस मामले में की जा रही कवायद के हर कदम की जानकारी ली जा रही है। विभाग के सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसियां शाइस्ता के तमाम संपर्कों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस लगातार जारी है, पर अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

शाइस्ता के सभी संभावित ठिकानों के साथ ही उसके सभी संपर्कों पर नजर रखी जा रही है। जांच में लगी टीमें अतीक और शाइस्ता का लखनऊ, गुजरात, दिल्ली और मुंबई कनेक्शन खंगाल रही हैं। हरसंभव कोशिशों के बावजूद पकड़ से बाहर पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है।

एफआईआर में तो यह भी उल्लेख किया गया है कि शाइस्ता अपने साथ शूटर रखती है। हाल ही में पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि यह लोग देश छोड़कर कहीं भाग न सकें। इस लुकआउट नोटिस की अवधि एक साल की है। यूपी के अलावा कई प्रदेशों में इनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा चुकी है, पर अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button