उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुरादाबाद सीट पर नतीजों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सपा प्रत्याशी यूसुफ अंसारी, 782 वोट से जीते हैं भाजपा के रितेश गुप्ता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, वहीं एक विधानसभा मुरादाबाद सदर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने जीत हासिल की है. वहीं अब इस सीट पर हार-जीत पर लेकर विवाद शुरु हो गया है. इस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी ने अपनी हार को लेकर सवाल खड़ें कर दिये हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हम पेपरों की जांच कराएंगे, जो उसमें कमियां हैं. उसको लेकर हाईकोर्ट जाएंगे. यूसुफ अंसारी ने कहा कि हम हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस लड़ाई को लड़ेंगे.

782 वोट से हारे थे यूसुफ अंसारी

इस विधानसभा चुनाव में पीतल नगरी मुरादाबाद की नगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रितेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की. बीजेपी प्रत्याशी रितेश कुमार गुप्ता ने 782 वोटों से सपा उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ अंसारी को हराया. इसमें रितेश गुप्ता को 1,48,384 और मो. यूसुफ अंसारी को 1,47,602 वोट मिले.

वोटकटवा प्रत्याशियों से सतर्क रहने की जरुरत

वहीं अब इन नतीजों पर सपा प्रत्याशी युसूफ अंसारी ने मुरादाबाद के सभी मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि 1,47,602 वोट कम नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक हार-जीत की बात है हम सभी पेपरों की जांच कर रहे हैं और इसकी कमियों को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. युसूफ अंसारी ने कहा कि हमें एकजुट रहने और वोटकटवा प्रत्याशियों और दलों से सतर्क रहने की जरुरत है.

चार बार रहा है भाजपा का कब्जा

मुरादाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा चार बार भाजपा ने जीत दर्ज की है. इस सीट से भाजपा के विधायक संदीप अग्रवाल 1993, 1996, 2002 में विधायक चुने गए थे. वहीं उन्होंने 2007 में सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की थी. इस विधानसभा सीट पर 55 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं, जबकि 45 फीसदी हिंदू मतदाता हैं.

मुस्लिम बाहुल्य सीट है मुरादाबाद

मुरादाबाद विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है. इस सीट पर बीजेपी के रितेश गुप्ता ने जीत दर्ज की है. हालांकि मुस्लिम बाहुल्य सीट होने के बावजूद पहले भी बीजेपी के संदीप अग्रवाल चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button