उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा होगी सफा, अपराधियों और दंगाइयों के मुखिया हैं सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव, बोले केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस कड़ी में शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्हें परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद, गुंडों, अपराधियों और दंगाइयों के मुखिया बताया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल साइट एक्स पर ट्वीट कर कहा, ” सपा का PDA फर्जी, पिछड़ों दलितों वंचितों के साथ धोखा हैं। परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों, के मुखिया हैं सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव। सपा होगी सफा”।

इसी कड़ी में गुरुवार को केशव मौर्य ने ट्वीट के जरिए अखिलेश पर हमला करते हुए कहा था कि यूपी की 9 सीटों के उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (फर्जी PDA) का खेल खत्म हो चुका है। श्री अखिलेश यादव की साइकिल अब पंचर होकर किनारे लगने वाली है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत की नींव रख दी है और प्रधानमंत्री मोदी जी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

जम्मू-कश्मीर में NC ने गठबंधन के बावजूद कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखकर ठेंगा दिखा दिया है। अब महाराष्ट्र और झारखंड में भी भाजपा सरकार बनाने का इंतजार है। वहीं यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन खटाई में पड़ चुका है–दोनों का जहाज डूबने से कोई नहीं रोक सकता। जय भाजपा, तय भाजपा। कांग्रेस-सपा, डूबता जहाज।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button