
बहराइच। जिले की तहसील कैसरगंज में स्थित मदनी इंटर कालेज की छात्रा सादिका ने हाईस्कूल की परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ साथ माता पिता का नाम रोशन किया। सादिका खातून ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का सुधार लड़कियों की शिक्षा पर निर्भर करता है। इसलिए लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शिक्षा एक लड़की को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करती है ताकि वह अपने अधिकारों और महिलाओं के सशक्तिकरण को पहचान सके। संतोष ने 87.83% अंक प्राप्त किया संतोष ने इसका श्रेय स्कूल अध्यापक के साथ साथ माता पिता को दिया।
तस्लीम अहमद ने कहा कि मेहनत करो सफलता कदम चूमती है कोई भी कार्य करने के लिए दिल मे सच्ची लगन होनी चाहिए सफलता खुद आपके पास चलकर आएगी। सानिया अंसारी 87%, चाँदनी बेगम 86.66%, इंशा खालिद 86.16%. सना बेगम 86%, नीतू गुप्ता 85.16%, सयका खातून 85.16% एवं इंटर के छात्र/छात्राएँ नसरा मालिक 81% नसरा मलिक आगे चलकर सिविल की तैयारी करना चाहती है। मो॰ अरशद 79% नूरीन बानो 77% सुबूही मालिक 77.5 कइकरा कदीर 76% आरती वर्मा 75% अभिषेक कुमार 75% अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया। स्कूल प्रधानाध्यापक अरसद रईस ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।