उत्तर प्रदेशबहराइच

मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की वर्चुअल बैठक

  • एमओयू के क्रियान्वयन में बधाओं को तत्काल दूर करने के दिये निर्देश

बहराइच। प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने विकास भवन सभागार गोण्डा में देवीपाटन मण्डल में कानून व्यवस्था, रू. 50 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति, जल जीवन मिशन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिति के दौरान प्राप्त एम.ओ.यू. के क्रियान्यन की प्रगति, गौ-आश्रय स्थलों की प्रगति, स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन तथा रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूॅ खरीद की तैयारी इत्यादि की गहन समीक्षा की। विकास भवन सभागार गोण्डा में सम्पन्न बैठक में जनपद गोण्डा के अतिरिक्त मण्डल के अन्य जनपदों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।

जनपद बहराइच की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट अन्तर्गत वर्ष 2023 में लक्ष्य रू. 1500 करोड़ के सापेक्ष रू. 4493.61 करोड़ लागत के 175 एम.ओ.यू. साईन किये गये हैं जिससे 83315 लोगों को रोज़गार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि डीएम व एसपी निवेशकों के साथ बैठक कर भूमि, विद्युत, अनापत्ति प्रमाण-पत्र से सम्बन्धित समस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित कराए। साथ ही स्थापित होने वाली इकाईयों की आवश्यकतानुसार दक्ष मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि माह अप्रैल में संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान हेतु चरणबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपचारित लाभार्थियों की संख्या 542235 तथा क्लेम का प्रतिशत 93.27 है। जबकि गोल्डेन कार्ड से लाभान्वित परिवारों की संख्या 370229 व जनसंख्या 998805 है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाए तथा उपचारित लोगों की संख्या भी बढ़ायी जाय।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संसाधनों की उपलब्धता, ओपीडी की स्थिति, रूपईडीहा इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण की प्रगति इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण अन्तिम चरण में है जिससे माह मई तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके अलावा महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल के निर्माण कार्य की प्रगति भी संतोषजनक है। डीएम ने बताया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में कृषि सेक्टर में अच्छा कार्य हुआ है। जिले के 80359 किसानों को फसल क्षति प्रतिपूर्ति के रूप में रू. 4015.03 लाख से अधिक की धनराशि का भुगतान कराया गया है जो कि प्रदेश में सवाधिक तथा देश में दूसरे स्थान पर है। डीएम डॉ. ने जिले के 07 मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को भेजे गए रू. 300 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किये जा का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी अकुश के लिए पुलिस, एसएसबी व अन्य इंफोर्समेन्ट एजेन्सियों के साथ सघन गश्त की जा रही है। श्री वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धर्मगुरूओं, संभ्रान्त व गणमान्यजनों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहारों सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। एसपी ने बताया कि आपरेशन शिकंजा को जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराया जा रहा है ताकि कम से कम समय में अपराधियों को न्यायालय के माध्यम से सजा दिलायी जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों को शून्य करने हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कराने तथा ग्राम चौकीदारों से नियमित अन्तराल संवाद करते रहने का निर्देश दिया।

सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने बताया कि जिले के वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित पट्टा वितरण की कार्यवाही की गई है। घोषित राजस्व ग्रामों का विकास कराया जा रहा है। श्री गोंड ने तहसील भवन मिहींपुरवा हेतु अवशेष बजट अवमुक्त कराये जाने का अनुरोध किया। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने नगर बहराइच के प्रभावित मोहल्लों को जल भराव की समस्या से निजात हेतु भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने सरयू नदी की सफाई, घाट निर्माण की मांग के साथ-साथ गौ संरक्षण के लिए सुझाव दियाl प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियों को पालने के लिए 01-01 गाय दान की जाए।

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने निर्माणाधीन सिलौटाघाट पुल को पूर्ण कराने, चिलवरिया चीनी मिल व बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कृषकों को कराए जाने तथा बहराइच-गोण्डा मार्ग के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया। जबकि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने गढ़ीघाट के अप्रोच मार्ग हेतु बजट को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, पीडीडीआरडीएम पी.एन. यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button