उत्तर प्रदेशवाराणसी

बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपी गिरफ्तार, कपड़े उतरवा कर बनाए थे अश्लील वीडियो

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में आईआईटी बीएचयू की मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था. घटना दो नवंबर की रात हुई थी. घटना के बाद कई दिनों तक यह मामला सुर्खियों में रहा. बीएचयू के स्टूडेंट ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों तक प्रदर्शन किया था. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ताबड़तोड़ कई फैसले भी लिए गए थे. पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी. रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई थी. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

आरोपियों के न पकड़े जाने पर हो रही थी किरकिरी : आईआईटी बीएचयू के मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा के साथ 2 नवंबर को बीएचयू कैंपस में ही छेड़खानी का मामला सामने आया था. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो छात्रा के साथ गैंगरेप की जानकारी सामने आई. इसे लेकर कई दिनों तक कैंपस में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे. पुलिस की काफी मशक्कत के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी. कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे. इसके बाद कई फैसले लिए गए थे.

पुलिस की जांच में गैंगरेप की बात आई थी सामने : छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया था कि वह गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची थी. इस दौरान वहां उसका दोस्त मिल गया. दोनों कर्मनवीर बाबा मंदिर के पास ही पहुंचे थे कि तभी बुलेट सवार तीन युवक वहां पहुंचे. उन्होंने छात्रा और उसके दोस्त को रोककर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी. उसका दोस्त डरकर वहां से भाग गया. छात्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी लिखा था कि युवकों ने उसका मुंह दबाया और कोने में ले जाकर उसके कपड़े उतारकर उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए. चिल्लाने पर उन युवकों ने उसे मारने की धमकी भी दी थी. बाद में पुलिस की जांच में छात्रा के साथ गैंगरेप की बात सामने आई थी. पुलिस ने मामले में बृज इंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर निवासी कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button