उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना गोरखपुर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, संगीत, नृत्यकला एवं मेहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अन्तर्गत सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस के तत्वाधान में रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, संगीत, नृत्यकला एवं मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन गत सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. गौरीशंकर चैहान, ललितकला एवं संगीता विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल नाम की योजना नहीं है इसमें जीवन की संयोजना समाहित है।

जिसमें युवा विद्यार्थियों के सर्वांगिक विकास की अपार सम्भावनांए है, जीवन में व्यक्तित्व, कृतित्व तथा नेतृत्व को विकास के पटल पर ले जाने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया जाना अति गौरवपूर्ण कार्य है। आज की प्रस्तावित प्रतियोंगिता में रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, संगीत, नृत्यकला एवं मेहदी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि डाॅ.एकता सोनकर, रसायन विज्ञान विभाग तथा कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कु. सुनीता एवं डाॅ. दुर्गेश पाल व उनकी टीम को कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने साधुवाद दिया।

कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक द्वारा पोस्टर डिजाइन करते समय उनके डिजाइन सावधानियाँ, योजना बनाना, अपने पाठकों को ध्यान देना और आकर्षित डिजाइन बनाये रखने के लिए समय का ध्यान देना होता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएं समस्त द्वारा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर उनका हौसला बढ़ाया। आज के कार्यक्रम में द्रौपदी देवी विन्ध्याचल महाविद्यालय, गोरखपुर के प्राचार्य व गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थिति रहे तथा स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किये गये कार्यों की बहुत सराहना की। कार्यक्रम में सभी इकाइयोें के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएं उपस्थिति थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button