उत्तर प्रदेश
UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी समेत 56 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट, IMD की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लखनऊ, वाराणसी समेत राज्य के 56 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है।



