उत्तर प्रदेशलखनऊसिद्धार्थनगर

नगर विकास मंत्री ने गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

  • विगत 06 वर्ष सुशासन के रूप में जाना जायेगा: ए.के. शर्मा
  • यूपी के विकास की श्रृंखला शुरू हो चुकी है
  • यूपी कानून व्यवस्था और अर्थव्यस्था में बढ़ रहा है आगे

लखनऊ/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत वर्ष की उपलब्धियों पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 06 वर्ष पूर्ण होने और दूसरे कार्यकाल का 01 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं देते सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 36 वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ ने पुनः सरकार बनायी है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। विगत 06 वर्ष सुशासन के रूप में जाना जायेगा। यह प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल है। विकास की श्रृखला शुरू हो चुकी है उसकी कोई तुलना नही है। यूपी को बीमारू प्रदेश कहा जाता था आज प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है और निरन्तर आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश में जी20 और इन्वेस्टर समिट जैसा वैश्विक आयोजन हुआ जिसमें लगभग 35 लाख करोड़ का एमओयू हुआ। देश की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है, जिसमें 01 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था यूपी की होगी। उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था और अर्थव्यस्था में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने विगत वर्षो में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य किया है।

यूपी में 07 कमिश्नरेट बनाये गये है, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक सदृढ़ होगी। किसानो को योजनाओ का लाभ सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दिया जा रहा है। गन्ना किसानो का बकाया 2.02 लाख करोड़ का भुगतान हुआ। सिंचाई के क्षेत्र में हर खेत को पानी देने का कार्य किया जा रहा है। बुनकरो को बहुत सारी योजनाओ से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।

निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के 98.28 लाख लाभार्थी को लाभ मिला है। वन नेशन वन राशन कार्ड से अन्य राज्यों के 42283 कार्ड धारको को उ0प्र0 से तथा उ0प्र0 के 2140216 कार्डधारको को अन्य राज्यों से खाद्यान्न दिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1.75 करोड़ से अधिक परिवारो का निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। पॉवर ऑफ आल के तहत 1.58 करोड़ घरो को विद्युत कनेक्शन दिया गया। 121324 मजरो का विद्युतीकरण कराया गया। शहरी गरीबो को आवास दिया गया है।

नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार / जनपद प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने कहा कि 33.10 लाख स्ट्रीट वैन्डर को ऋण दिया गया। प्रदेश में 35 लाख पौधो का रोपड़ किया गया तथा अमृत वन की स्थापना की गयी। 156 नई बीएस 6 बसो को क्रय किया गया तथा 1000 नई बसो को क्रय करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोयडा में उत्तर भारत का पहला हाइपर डाटा सेन्टर प्रारम्भ किया गया।

प्रदेश में 9289 अमृत सरोवरो का निर्माण कराया गया। प्रदेश में 16.88 करोड लोगो को कोरोना का दोनो डोज तथा कुल 39 करेड़ से अधिक डोज लगाया गया। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 1.92 करेड छात्र/छात्राओ का नामांकन कराया गया। 15 निजी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये गये तथा 07 अन्य निजी विश्वविद्यालय के संबध में आशय पत्र निर्गत करने पर कार्यवाही चल रही है।

प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। किसानो को फ्री बिजली देने के लिए 15 हजार करेड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है। यह आधुनिक प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सूचना निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 06 वर्ष सुशासन विकास रोजगार डबल इंजन की सरकार का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, विधायक बाँसी जय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, अपर उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button