उत्तर प्रदेशकुशीनगर

विशाल उपाध्याय बने लेफ्टिनेंट

  • घर से ननिहाल तक मना जश्न
  • शुरू से पढाई में होनहार रहें है विशाल

पडरौना, कुशीनगर। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय का बेटा विशाल कुमार उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन पर परिवार के साथ ननिहाल में जश्न का माहौल है। बता दें कि विशाल भाजपा नेता राजेश तिवारी के भांजे हैं। विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय पहले एयरफोर्स में तैनात थे।

रिटायर होने पर चेन्नई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद तैनात है। उनका बेटा विशाल कुमार उपाध्याय शुरू से पढाई में होनहार रहा है। हाईस्कूल उसने 10 सीजीपीए तथा इंटर 96.2 प्रतिशत अंक पास हुआ। एनआईटी से बीटेक किया तथा एसएसबी इंटरव्यू 2021 के साथ आईएमए देहरादून को पास कर लेफ्टिनेंट के पद चयनित होकर आर्मी में आर्टिलरी डिवीजन में तै ओनात हुआ है।

उसके चयन पर मां मीरा, बाबा रवींद्र उपाध्याय, सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,मामा व दमवतिया के पूर्व प्रधान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नाना सत्येंद्र नाथ तिवारी, धनंजय तिवारी प्रबंधक, रामसूरत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, रवीश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, बड़ा भाई गौरव तिवारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बहन दीक्षा उपाध्याय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदि बधाई दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button