उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवैध सम्बन्ध का पत्नी ने किया विरोध तो प्रॉपर्टी डीलर ने मांगा तलाक, एफआईआर दर्ज

लखनऊ/ठाकुरगंज। एक महिला ने प्रापॅटी डीलर पति पर के दूसरी महिला साथ अवैध सम्बन्ध होने का दावा किया। उसके विरोध करने पर प्रापॅटी डीलर उसे तरह-तरह की यातनाएं देते हुए तलाक लेने के लिए मजबूर करने लगा। महिला ने पति समेत परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

ठाकुरगंज के अलमासबाग की रहने वाली मेहरु निशा ने बताया कि उसकी शादी के 18 वर्ष हो चुके। शौहर मोहम्मद साजिद प्रापॅटी डीलर है। शादी के बाद वह शौहर के संग कैम्पवेल रोड स्थित एकतानगर कॉलोनी में रहती थी। उनके दो बच्चे भी है। पीड़िता का आरोप है कि शौहर के बाहरी महिला के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। जिस वजह से शौहर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता है। जिसका विरोध करने पर शौहर उससे तलाक देने का भी दवाब बना रहा है।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मई 2023 में शौहर उसे छोड़कर भाग गया है। सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि मामला दंपति विवाद से जुड़ा है। फिलहाल, तहरीर के आधार 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button