उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: नहर में स्नान करते समय सगे भाइयों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

नानपारा, बहराइच। नानपारा नगर क्षेत्र के चिकवा टोला मोहल्ला निवासी सगे भाई रविवार को स्नान करने के लिए बेलवा सायफन में गए। स्नान करते समय पानी में डूबने से सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के मोहल्ला चिकवा टोला निवासी सैयद सूजा अहमद (24) और सैयद अली (17) भाई हैं। रविवार को गर्मी अधिक होने पर सगे भाई कुछ दूरी पर स्थित बेलवा सायफन में स्नान करने गए। दोपहर में दो बजे स्नान करते समय दोनों पानी में डूब गए। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। काफी समय बीतने के बाद भी सगे भाई घर नहीं पहुंचे। सभी ने तलाश शुरू की। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने तब तक परिवार को सूचना दी।

परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पिता सैयद कमर अख्तर ने कोतवाली में सूचना दी।

कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम से इंकार करने पर शव का पंचनामा कर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। देर शाम को परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button