उत्तर प्रदेशबहराइच

मानव जीवन के लिए वन्यजीव और जंगल भी जरूरी : लखमानी

बहराइच। शहर से सटे विहान आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को विश्व वन्यजीव दिवस पर वन्य जीवों पर आधारित टाक शो का आयोजन हुआ। छात्राओं को चित्र के द्वारा वन्य जीवों की जानकारी दी गई। साथ ही मानव जीवन की तरह वन्य जीवों का हमारे जीवन पर प्रभाव के बारे में बताया। विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब बहराइच की ओर से शहर के हुजूरपुर रोड स्थित श्रम विभाग द्वारा संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में वन एवं वन्य जीवों पर आधारित टाक शो का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी रहे।

कार्यक्रम में कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने वन्य जीवों के चित्र के माध्यम से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कतर्नियाघाट तथा वन एवं वन्य जीवों की जानकारी देकर जागरूक किया। छात्राओं को कतर्नियाघाट जंगल की सुरक्षा हेतु बनी सातों रेंज, नदियों, जैविक विविधता, वनस्पतियों के बारे में बताया फिर वन्य जीवों और पक्षियों के 30 चित्र दिखाये जिनमें प्रमुख रूप से बाघ, तेंदुआ, जंगली हाथी, घड़ियाल, हिरण के चित्र शामिल रहे और उनके बारे में रोचक जानकारी दी।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं को नर चीतल हिरण और बारहसिंहा, मगरमच्छ और घड़ियाल, बाघ और तेंदुए में अंतर समझाया, कार्यक्रम के अंत में देश में बाघों की गणना की विधि बताकर टाक शो का समापन किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन के लिए वन्य जीवों का होना भी बहुत जरूरी है। अंत में स्कूल में पढ़ने वाली सभी 100 बालिकाओं को क्लब की ओर से एक पेन, एक कापी और एक चॉकलेट वितरित किये गए। इस अवसर पर स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद, शिक्षिका श्रृद्धा रैकवार, भूरत्न प्रभा, शिक्षक अंकित यादव संजीव कुमार मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button