उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए सक्रिय योगी सरकार, नगर विकास मंत्री ने फैजुल्लागंज और दाउदनगर का किया निरीक्षण

मंत्री ए.के. शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी

लखनऊ, 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर सक्रिय है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा स्थानीय निवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

मंत्री ए.के. शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जरूरी दवाइयां, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा जलभराव के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।

प्रभावित परिवारों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्थिति की निरंतर निगरानी करें और लोगों को राहत पहुंचाने के कार्यों में तत्परता बरतें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा ने राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button