अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू: लाखों श्रद्धालुओं पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अयोध्या: पवित्र अक्षय नवमी तिथि मुहूर्त से पूर्व ही रामनगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवार मध्य रात्रि से 14 कोसी परिक्रमा शुरू की. वैसे परिक्रमा का मुहूर्त 2021 नवंबर की मध्य रात्रि 2:09 बजे से था, लेकिन मुहूर्त से 4 घंटे पहले ही परिक्रमा शुरू हो गई थी. धर्मनगरी अयोध्या के चतुर्दिक लगभग 45 किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ पर लाखों पग एक साथ चल रहे हैं. आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक अक्षय नवमी तिथि को अयोध्या की 14 कोस की परिक्रमा की जाती है.

 

पौराणिक मान्यता है कि अक्षय नवमी को किया गया कार्य कभी क्षय अर्थात समाप्त नहीं होता. इसलिए अक्षय नवमी तिथि को लोग धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ व्रत और दान पुण्य करते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय नवमी तिथि को मिले पुण्य का कभी छाया नहीं होता. इसी वजह से प्रत्येक वर्ष अयोध्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं. इस वर्ष उम्मीद जताई जा रही है कि 50 लाख से अधिक श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा करेंगे.

5 जोन 11 सेक्टर में बांटकर अभेद्य बनाई गई है परिक्रमा मेले की सुरक्षा: अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा (Ayodhya 14 Kosi Parikrama security arrangements ) के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. 14 कोस के लगभग 45 किलोमीटर से लंबे परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने बृहद स्तर पर तैयारी की है. अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक इस बार परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जल बेरीकेडिंग स्थाई कर दी गई है. जल सुरक्षा हेतु प्राइवेट गोताखोरों की व्यवस्था के साथ-साथ जल पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं.

 

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के लिए संपूर्ण क्षेत्र को 5 जोन में विभाजित किया गया है. इस के लिए एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो सब सेक्टर, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. परिक्रमा पथ पर जगह-जगह पर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं. आवश्यकतो होने पर श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इसके अलावा बड़े पैमाने पर जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button