देशबड़ी खबर

बिहार: जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की रात जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनका मित्र घायल हो गया ।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जदयू नेता सौरभ कुमार (33) अपने दोस्त मुनमुन के साथ पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव में देर रात एक शादी के रिसेप्शन से लौटते समय गाड़ी में बैठ रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने करीब से गोलियां चलाईं। इस हमले में सौरभ और मुनमुन घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने जदयू नेता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मुनमुन की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

सूत्रों के अनुसार, सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button