उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से विपक्ष को घेरेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आवश्यकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी अभियान चलायेगी। अभियान के अंतर्गत पार्टी की ओर से पदयात्रा, प्रमुख नागरिक गोष्ठी, युवा एवं विद्यार्थी संवाद व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।

भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष आदरणीय अवधेश द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत सभी महानगरों एवं प्रशासनिक जिला मुख्यालयों पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पदयात्रा में लगभग 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, एसआईआर प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लगभग 200 प्रबुद्ध एवं आमंत्रित नागरिक शामिल होंगे। इन गोष्ठियों में एसआईआर, मतदाता सूची की शुद्धता, चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक विषयों पर विचार-विमर्श तथा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद के तहत जिलों के चयनित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा प्रमुख कोचिंग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें मुख्य संबोधन और प्रश्नोत्तर सत्र होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख से अधिक युवाओं एवं पेशेवरों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय विकास, नागरिक कर्तव्यों और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को एसआईआर तथा मतदाता सूची की शुद्धता के विषय में जागरूक किया जाएगा।

अवधेश द्विवेदी ने बताया कि ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के अंतर्गत इन्फ्लुएंसर्स एवं प्रमुख नागरिकों तक पहुंच बनाने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रभावशाली व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों के साथ संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में एसआईआर और मतदाता सूची की शुद्धता से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button