उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने 06 सीट जीती, वोट शेयर भी बढ़ा : पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरूवार को एमएलसी चुनाव परिणाम के बारे में कहा कि स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव में भाजपा ने 06 सीटें जीती है और पार्टी को वोट शेयर भी बढ़ा है। वह पार्टी कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

लखनऊ के विधि विश्वविद्यालय में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जानकारी देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में शामिल होंगे। जब वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी, और हमारे सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम में जुट जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव से भाजपा संगठनात्मक कार्यो, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों के साथ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों को प्रस्तुत करेगी और अपना आगामी एजेंडा घोषित करेगी।

इससे पहले पंकज चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक के एजेंडे, प्रमुख विषयों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जहां कम वहां हम के आधार पर काम करते हुए प्रदेश कार्यसमिति बैठक को हर दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाना है। पंजीकरण, भोजन, यातायात, सज्जा सहित सभी व्यवस्थाओं में प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए काम करना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा करने तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढ़ग से आगे बढाने का महात्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा प्रदेश कार्यसमिति के सुव्यवस्थित आयोजन, निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन, पदाधिकारियों की सहभागिता तथा बैठक में प्रस्तुत किये जाने वाले विषयों को लेकर पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी के मंत्र के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि बैठक ऐतिहासिक, संदेशपरक, अनुशासित एवं व्यवस्थित हो इसके लिए माइक्रोमैंनेजमेंट बनाकर टीम वर्क से काम करिए। प्रदेश कार्यसमिति बैठक का संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक का समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी 2022, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल होंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button