उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महात्मा भरत के आदर्शों और अवध की संस्कृति का संगम बनेगा भरतकुंड महोत्सव

अयोध्या। महात्मा भरत की त्याग, तपस्या और समर्पण की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले 28वें भरतकुंड महोत्सव का गुरुवार को सर्किट हाउस अयोध्या में पोस्टर विमोचन किया गया। भरतकुंड महोत्सव न्यास की ओर से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव का पोस्टर बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने जारी किया।

महोत्सव के संयोजक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि सात दिवसीय आयोजन के माध्यम से अवध की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, साहित्य और धार्मिक परंपराओं को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में 5100 मातृशक्तियों द्वारा चटमाता की पूजा, हजारों बालिकाओं का गरबा महारास, जनकल्याण महायज्ञ, संतों के प्रवचन और भव्य भरत मिलाप यात्रा शामिल हैं।

इसके अलावा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, रामलीला, धार्मिक नौटंकी, सांस्कृतिक संध्याएं, कबड्डी, चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और नारी शक्ति फैशन शो आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को नंदीग्राम रत्न, बेगम अख्तर और खाकी सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देने, नई पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने और भरतकुंड को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महोत्सव अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार पांडेय, संयोजक अभय सिंह, संरक्षक डॉ. एसके पाठक, मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडेय, संस्थापक सचिव अम्बरीष चन्द्र पांडेय, महोत्सव प्रभारी ब्रजेंद्र दुबे, मीडिया प्रभारी केके शुक्ला सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने जनसहयोग और विभागीय सहभागिता से महोत्सव को भव्य स्वरूप देने का विश्वास जताया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button