उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

कांग्रेस ने भारत को लूटा था, आज सीधे लोगों के खाते में पैसा मिल रहा: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में कौशल एवं रोजगार योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के 5 जिलों में आधुनिक कौशल केंद्र बनेंगे। इन केन्द्रों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनकी रूचि के अनुसार कार्य दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच जनपदों के बाद 18 मण्डलों में आधुनिक कौशल केंद्र खोले जायेंगे। फिर हर जनपद में कौशल केंद्र खोले जायेंगे। कोई भी युवा होगा। जिसको कार्य की आवश्यकता है उसे ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है जबकि कांग्रेस ने भारत को लूटा था। आज सीधे लोगों के खाते में पैसा मिल रहा, जनधन खाते खोले गए , भारत डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को पहचान दिलाई और मोदी ने कटमनी को खत्म किया । योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान हमारे लिए प्रेरणाप्रद है। आतंकवाद व अलगाववाद,उग्रवाद व नक्सलवाद से मुक्त भारत है, इसीलिए आज सुरक्षित भारत है। हमारी धरोहर सरदार पटेल हैं। गुजरात के नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर है और उन्हाेंने भारत जैसा विराट लोकतंत्र दुनिया को दिया है।

मुख्यमंत्री याेगी ने आगे कहा कि हमारे मत, पंथ सम्प्रराय अलग हो सकते हैंं लेकिन हमारी भाव भंगिमा एक है और वह है एक भारत श्रेष्ठ भारत। उन्हाेंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव व राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button