उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

योगी सरकार के सुशासन और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, आईआईपीए की यूपी शाखा को मिला ‘बेस्ट ब्रांच अवार्ड’

उपराष्ट्रपति एवं आईआईपीए के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में प्रदान किया पुरस्कार, आर रामनी और के रविंदर नाइक ने ग्रहण किया सम्मान

लखनऊ, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण पहचान मिली है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान दिया गया है। संस्थान की देशभर में संचालित 25 शाखाओं के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति एवं आईआईपीए के अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और आईआईपीए मुख्यालय के महानिदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार बागड़े भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा की ओर से अध्यक्ष आर. रामनी और मानद सचिव के. रविंदर नाइक ने पुरस्कार ग्रहण किया।

यह उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा की संस्थागत सक्रियता, लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों, प्रशासनिक क्षमता निर्माण और जनहित से जुड़े विषयों पर किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला महत्वपूर्ण सम्मान है। देश की 25 शाखाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करना यूपी शाखा की कार्यकुशलता और सामूहिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

सामूहिक प्रयासों का राष्ट्रीय सम्मान
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष आर. रामनी ने इस उपलब्धि को शाखा के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्थान से जुड़े सभी सम्मानित सदस्यों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों के निरंतर योगदान का प्रतिफल है। उन्होंने भविष्य में भी इस उपलब्धि और प्रतिष्ठित स्थान को बनाए रखने के लिए सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता को मिली पहचान
भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान लोकतांत्रिक प्रशासन, सुशासन, लोक कल्याण, प्रशासनिक सुधार और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करता है। इसकी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा लखनऊ में संचालित है। शाखा द्वारा लोक प्रशासन से जुड़े विषयों पर अकादमिक विमर्श, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और विभिन्न संस्थागत गतिविधियों के माध्यम से योगदान दिया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जवाबदेह प्रशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है। यूपी शाखा को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में लोक प्रशासन से जुड़े संस्थागत प्रयासों और प्रशासनिक उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को नई पहचान प्रदान करता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button