उत्तराखंडराज्य

लघु उद्योग एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह

रुड़की। रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित एपी गर्ग मेमोरियल पार्क में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा पार्क दीपावली के उल्लास और रोशनी से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मेयर अनीता ललित अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, एसडीएम दीपक रामचंद्र सेठ और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इसके अलावा जीएसटी विभाग से अर्जुन सिंह राणा, रामलाल, तारकेश्वर मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त अभय पांडे, ईएसआईसी, खाद्य सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग से विपिन कुमार, पीएनबी आईआईटी से दीपिका लांबुरिया तथा सिडकुल संगठन से डॉ. हरेंद्र गर्ग, डॉ. राज अरोड़ा और डॉ. महेंद्र आहूजा सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भी मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन उद्योग से जुड़े लोगों और उनके परिवारों को एक मंच पर लाते हैं।

सचिव राजीव मित्तल ने कहा कि रुड़की का लघु उद्योग क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, रोजगार सृजन और राजस्व में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में मुकुल गर्ग, विकास सिंघल, अजय अग्रवाल, अजय भारद्वाज, नीरज शिवा, मोहम्मद मुस्तकीम, निपुण धवन सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button