देशबड़ी खबर

बुरे फंसे ओवैसी! संसद में शपथ के दौरान लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा, मचा हंगामा…वीडियो वायरल

नई दिल्ली। AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। अपनी शपथ का समापन “जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” शब्दों के साथ किया। लोकसभा में सांसद पद की शपथ के दौरान हैदराबाद के सांसद ओवैसी द्व्रारा जय फिलिस्तीन का नारा लगाए जाने के संसद और बाहर भी हंगामा मच गया है। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने इस शब्द को संसद की कार्यवाही से हटा दिया है।

जब इस मामले पर विवाद बढ़ा तो AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि किसने क्या कहा, क्या नहीं कहा सब आपके सामने है। हमने कहा- ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’… यह कैसे(संविधान के) खिलाफ है?

जानकारी के मुताबिक, जब ओवैसी ने अपने शपथ में जय फिलिस्तीन बोला तो केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने इस पर ऐतराज जताया। इसके बाद लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने असद्दुदीन ओवैसी के इस बयान को रिकार्ड से निकालने को बोला। हालांकि, ओवैसी के इस बयान का वीडियो अब वायरल हो गया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में जय फिलिस्तीन का जो नारा दिया है वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियम के खिलाफ है। ये भारत में रहकर भारत माता को जय नहीं बोलते… लोगों को समझना चाहिए कि ये देश में रहकर असंवैधानिक कार्य करते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button