उत्तर प्रदेशलखनऊ

बहराइच हिंसाः ABVP ने मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव और सांप्रदायिक हिंसा को बताया शर्मनाक

लखनऊ: बहराइच में हुई हिंसा ने लोगों को अंदर तक झंझोर दिया है। बहराइच सहित आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच जिले के महसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव और सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि मजहबी कट्टरपंथी शक्तियों द्वारा सुनियोजित तरीके से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में पथराव कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर देना काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ABVP घटना की कठोर शब्दों में निंदा करती है।

अवध प्रान्त के प्रान्त मंत्री पुष्पेन्द्र वाजपेई ने कहा कि उपरोक्त घटनाक्रम शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है, मानवता को शर्मसार करने वाला यह प्रकरण धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक कुंठित प्रयास भी है। सरकार को समाज में द्वेष घोलने वाले सभी षड्यंत्रकारियो पर कठोरतम कार्रवाई करके ऐसे सभी अराजकत्त्वो के लिए मिसाल प्रस्तुत करना चाहिए।

आपको बता दें कि रविवार को बहराइच जनपद के महसी तहसील में भड़की हिंसा में रामगोपाल मिश्र की बर्बरता के साथ हत्या की गई थी। जिसकी वजह से दोनो समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से लोगों में काफी आक्रोश भी नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गोली मारने से पूर्व उसे ऐसी कई यातनाओं से भी गुजरना पड़ा, जिसे सुनकर भी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उपद्रवियों ने प्लास से उसकी उंगुलियों के नाखून खींच लिए थे, इसके बाद कई बार उसे बिजली के झटके भी दिए गए। जिस वजह से उसे ब्रेन हेमरेज हो गया और उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपितों ने उसे गोलियों से भून दिया। उसके शरीर में 35 गोलियों के निशान मिले है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button