उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ
राजधानी में कोरोना के चार नए मरीज मिले

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मरीज फिर मिलना शुरू हो गये है। सीएमओ एन बी सिंह ने बताया कि लखनऊ में अब तक कोविड-19 के चार मरीज पाए गए है। पहला मरीज आशियाना लखनऊ निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पुरुष है। कोविड की जांच करने पर पॉजिटिव पाए गये। दूसरा मरीज रुचि खण्ड शारदा नगर निवासिनी 53 वर्षीय महिला है। कोविड की जांच करने पर पॉजिटिव पायी गयी। तीसरा मरीज विकास
खण्ड गोमतीनगर लखनऊ निवासी 20 वर्षीय पुरुष है। कोविड की जांच करने पर पॉजिटिव पाये गये। चौथा मरीज डालीगंज लखनऊ निवासी 78 वर्षीय वृद्ध महिला है। कोविड की जांच करने पर पॉजिटिव पायी गयी।जिसमें सभी मरीज घर पर ही है तथा वर्तमान में स्वस्थ है। उपरोक्त मरीजों को किसी प्रकार के अन्य कोई लक्षण नहीं है। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य में कोई लक्षण नहीं है।



