उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

IRS योगेंद्र मिश्रा सस्पेंड, इनकम टैक्‍स के डिप्‍टी कमिश्‍नर गौरव गर्ग से की थी मारपीट, जानें पूरा मामला

लखनऊ। लखनऊ में आयकर सेवा (IRS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जमकर हुई मारपीट का मामला गंभीर मोड़ पर आ कर खड़ा हो चुका है। इस मामले में शामिल IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान योगेंद्र मिश्र को पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में संबद्ध किया गया है, और उन्हें विशेष अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

यह विवाद तब सामने आया, जब योगेंद्र मिश्र ने अपने सहकर्मी IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर शारीरिक हमला किया, जिससे गौरव गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में योगेंद्र मिश्र के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आंतरिक जांच और FIR के आधार पर योगेंद्र मिश्र को निलंबित करने का फैसला किया। विभाग ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता और हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है और सवाल उठाए हैं कि आखिर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच ऐसी घटनाएं क्यों और कैसे हो रही हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की गहन जांच होगी और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर तय की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब योगेंद्र मिश्र ने ऐसी हरकत की हो। इससे पहले, IRS अधिकारियों की क्रिकेट टीम में शामिल न किए जाने पर वह मैदान पर बैठकर हंगामा कर चुके हैं। योगेंद्र मिश्र और गौरव गर्ग के बीच विवाद पुराना है। फरवरी में क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

गौरव गर्ग का आरोप है कि योगेंद्र जबरदस्ती टीम में शामिल होना चाहते थे, और ऐसा न होने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। गौरव की शिकायत पर योगेंद्र का तबादला कर दिया गया था। गौरव का कहना है कि योगेंद्र लंबे समय से उनके साथ मारपीट की फिराक में थे। योगेंद्र लंबे समय से उनके साथ मारपीट की फिराक में थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button