उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर, दामाद ने चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी। श्रीवास्तव ने बताया, “बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।” पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया, “पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।”

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, ‘अनंत राम और उनकी पत्नी आशा देवी अपनी बेटी पूनम के साथ गढ़ी कनौरा में रहते थे। वह रेलवे के आरपीएसएफ से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल थे। वहीं पूनम शिक्षिका हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पूनम का विवाह जगदीप के साथ कर दी जो कि निशांतगंज का रहने वाला था। जगदीप को शराब की लत थी। वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण अपने पति से परेशान होकर पूनम अपने तीन साल के बेटे के साथ अपने माता-पिता के यहां चली आई। इसके बाद वह वहीं पर अपने माता पिता के साथ रह रही थी। इसी बीच बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के लगभग जगदीप ससुराल पहुंचा। जब वह ससुराल पहुंचा तो वह नशे में धुत था और उसके बैग में चाकू भी था। उसने अपनी पत्नी से निशांतगंज चलने को कहा। इस बात को लेकर फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया।’

मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब विवाद बढ़ गया तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच अनंत राम और आशा देवी दोनों बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपी जगदीप ने धक्का देकर पहले तो अपनी पत्नी को गिरा दिया। इसके बाद उसने अनंत राम और आशा देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया। फिर आरोपी ने अपने बैग से चाकू निकाला और अनंत राम और आशा देवी पर ताबड़तोड़ हमले किए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि इस बीच मोहल्ले को लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मोहल्ले वाले दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button