देशबड़ी खबर

Online Betting: विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबती तक, ऑनलाइन सट्टेबाजी कांड फंसे 24 से अधिक मशहूर हस्तियां, ED ने दर्ज किया केस

हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत तेलंगाना में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के अलावा विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबती एवं प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं सहित 24 से अधिक मशहूर हस्तियों की भूमिका की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इन माध्यमों से कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की ‘‘अवैध’’ धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्यों की पुलिस की प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।

ईडी मामले में देवरकोंडा, दग्गुबती, मंचू लक्ष्मी, राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, अनन्या नागल्ला, टीवी होस्ट श्रीमुखी के अलावा स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सहित लगभग 29 हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन हस्तियों पर सेलिब्रिटी या एंडोर्समेंट शुल्क के बदले जंगली रमी, जीतविन, लोटस365 आदि जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का ‘‘प्रचार’’ करने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ ‘‘मशहूर’’ हस्तियों ने पहले कहा था कि वे जिन ऐप और उत्पादों का प्रचार करते हैं उनकी सही कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दावा किया था कि वे सट्टेबाजी जैसी किसी भी गलत या अवैध गतिविधि के लिए इन मंचों से नहीं जुड़े थे। ईडी आने वाले दिनों में आरोपी अभिनेताओं, इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के बयान दर्ज कर सकता है।

साथ ही वह और भी प्राथमिकी एकत्र कर रहा है तथा ऐसे और शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है जिन्हें इन सट्टेबाजी मंचों के माध्यम से ठगा गया था। इन ऐप से होने वाली ‘‘आपराधिक आय’’ की अनुमानित राशि और इन मशहूर हस्तियों की वास्तविक भूमिका का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि उनके बयान दर्ज होने के बाद ही उनके अपराध का फैसला किया जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button