देशबड़ी खबरमनोरंजन

राधिका यादव का वो गाना जिसमें वो इनाम-उल-हक के साथ दिखी, इसी गाने की हो रही चर्चा

हरियाणा की स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का मामला लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है। राधिका के पिता ने ही अपनी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। राधिका की हत्या के बाद इसके पीछे की वजह की कई तरह की अटकलें भी सामने आ रही हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि पिता समाज के तानों से परेशान था। वहीं अब राधिका का एक म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें राधिका ने बतौर हीरोइन इस म्यूजिक एल्बम में इनाम उल हक नाम के सिंगर के साथ एक्टिंग की थी। अब कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इस वीडियो में एक्टिंग को लेकर भी पिता नाराज थे। हालांकि इन बयानों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन ये म्यूजिक एल्बम जरूर सुर्खियां बटोर रहा है।

बीते 1 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

दरअसल राधिका यादव का एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘कारवां’ है और इसे बीते साल 2024 में रिलीज किया गया था। इनाम नाम से यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना 1 साल में महज 13 हजार ही व्यूज हासिल कर पाया है। इस गाने को इनाम उल हक नाम के सिंगर से गाया और कंपोज किया है। साथ ही इस गाने में खुद इनाम ने ही राधिका के साथ एक्टिंग भी की है। बीते साल रिलीज हुआ ये म्यूजिक एल्बम अब राधिका की हत्या के बाद वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सिंगर इनाम की तरफ से भी बयान सामने आया है।

अफेयर की चर्चा के बीच बीलो इनाम उल हक

बता दें कि जब ये म्यूजिक वीडियो सामने आया तो इनाम और राधिका के अफेयर की पर भी लोगों ने शक जाहिर किया। इसको लेकर लोग बातें करते इससे पहले ही इनाम उल हक के मैनेजर ने मीडिया से बातचीत कर अपना पक्ष रखा है। इंडिया टीवी से बातचीत में इनाम की मैनेजर कल्पना आर्य ने बताया कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं था। दोनों के बीच कुछ समय के लिए ही मुलाकात हुई थी और वीडियो शूट करने के बाद दोनों अपने-अपने रास्तों पर चले गए थे। गाने की शूटिंग से पहले और बाद में दोनों का कोई कनेक्शन नहीं रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 57 की रहने वाली राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राधिका एक स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर थी और खुद की अकादमी भी चलाती थी। लेकिन कुछ दिनों से राधिका की पिता से लड़ाई चल रही थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button