देशबड़ी खबर

‘कुछ समय इंडिपेंडेंट रहना चाहती हूं’, पूर्व कोच संग टेनिस प्लेयर राधिका की चैट्स आई सामने

गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद जांच तेज हो गई है। राधिका मर्डर केस में पुलिस आरोपी पिता दीपक से पूछताछ कर रही है। आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह पिछले 15 दिनों से सोया नहीं था। घर में बेचैन घूमता रहता था। घर में किसी से बात तक नहीं करता था। पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, राधिा अपने पिता दीपक की काउंसलिंग भी करती थी। कुछ समय पहले दीपक के दबाव के चलते राधिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स बी डिलीट कर दिए थे। दीपक बार-बार राधिका को एकेडमी बंद करने को भी बोलता था।

पूछताछ में दीपक ने किए ये खुलासे

जानकारी के मुताबिक, दीपक लोगों के ताने से परेसान था। राधिका ने कई बार दीपक को उसपर भरोसा करने के लिए बोला। दरअसल दीपक लोगों की कही जा रही बातों से परेशान था। लोग दीपक को बेटी की कमाई के नाम पर ताने देते थे। दीपक ने कई बार राधिका को एकेडमी बंद करने को कहा। राधिका ने अपने पिता को समझाने की कई बार कोशिश भी की। राधिका अपने पिता दीपक को कहती थी कि उसके ऊपर ढाई करोड़ खर्च किए है। उन पैसों को बर्बाद नहीं होने दूंगी। अपनी प्रतिभा से बच्चों को टेनिस के लिए ट्रेन करूंगी। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने रेवाड़ी के पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पूर्व कोच के साथ राधिका की चैट आई सामने

इस बीच राधिका के पूर्व कोच के साथ राधिका की चैट्स सामने आई है। इस चैट में राधिका कह रही है कि यहां काफी पाबंदियां हैं। वह कुछ टाइम एंजॉय करना चाहती है और अकेले स्वतंत्र रूप से रहना चाहती है। इसके साथ ही चैट से ये भी पता चल रहा है कि राधिका विदेश भी जाना चाहती थी। राधिका दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाने की प्लानिंग भी कर रही थी। राधिका का जो चैट सामने आया है, उसमें राधिका कहती है कि चीन में खाने की बहुत दिक्कत है। फिलहाल पुलिस इस चैट की भी जांच कर रही है। इसके अलावा राधिका आगे चैट में बोलती है कि वह अपने पापा दीपक से बात कर रही है। उसके पापा ने सब सुनकर मना कर दिया है। चैट में रादिका कहती है कि उसके पापा बोल रहे हैं कि कितने पैसे बचेंगे। राधिका की चैट से साफ पता चल रहा है कि पिता दीपक और राधिका के बीच पैसों को लेकर बात होती थी। यहां तक की राधिका पर कई तरह की पाबंदियां भी घर वालों की तरफ से लगाई जाती थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button