उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बिजली कटौती से प्रभावित हो रही धान की रोपाई, आक्रोशित व्यापारियों ने ज्ञापन देकर की सुधार की मांग

मोहनलालगंज: बिजली कटौती से परेशान लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। खरीफ की बुआई के समय बिजली न होनेसे किसान भी परेशान हैं। बिजली न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। कारोबार प्रभावित होने से आक्रोशित व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की। समेसी सबस्टेशन के मीरखनगर नलकूप फीडर में ट्रिपिंग इस समय ज्यादा हो रही है। भैरमपुर के किसान राजाराम द्विवेदी ने बताया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 25 बार बिजली काटी गई।

इससे धान की रोपाई के लिए खेत में पानी नहीं भर पा रहे हैं। किसान हरिनाम सिंह और धीरेन्द्र वर्मा ने कहाकि ट्रिपिंग की वजह से फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों का आरोप है कि समेसी सबस्टेशन में फोन करने पर शटडाउन और फाल्ट की बातकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उमस भरी गर्मी में कटौती होने से लोग परेशान हैं। गुरुवार को मोहनलालगंज कस्बे औऱ गांवों में लोगो को कई घंटे बिना बिजली के भीषण गर्मी को झेलना पड़ा।

तहसील में बिजली न होने से खतौनी, आदेश फीडिंग का काम बाधित हो रहा है। एसडीओ अमित पोपले ने बताया मीरखनगर फीडर की लाइन काफी लंबी है। कुछ समस्याएं हैं जिनका निदान कराने की कोशिश की जा रही है। उधर, सिसेण्डी क्षेत्र में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा था। इसके विरोध में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल सिसेण्डी के अध्यक्ष मो इमरान खां, महामंत्री विरेन्द्र शुक्ला सोनू वरिष्ठ समाजसेवी ललित दीक्षित के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button