उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा सरकार में प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। इस सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में बिजली की स्थिति में सुधार के लिए कोई काम नहीं किया। सरकार ने जानबूझकर बिजली व्यवस्था को खराब होने दिया जिससे कर्मचारियों, अधिकारियों पर आरोप लगाकर निजीकरण कर दिया जाए।

यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। उत्पादन कम है, मांग ज्यादा है। इस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट उत्पादन नहीं बढ़ाया। प्रदेश को आज जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी सरकार में लगाए बिजलीघरों के उत्पादन से ही मिल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की भारी कमी है। शहरों में बड़े पैमाने पर अघोषित कटौती हो रही है। छोटे नगरों और गांवों में बिजली का बुरा हाल है। किसानों को धान की रोपाई और अन्य कार्य के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली नहीं मिल पाने से रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बिजली की दुर्दशा का सवाल लगातार उठा रही है लेकिन सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय पूरा जोर निजीकरण पर लगा रही है। प्रदेश में बिजली की स्थिति की हकीकत अब खुद बिजली मंत्री को पता चल गयी है। मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही बिजली कट गई। सरकार के सामने ही अंधेरा छा गया। इसके लिए खुद भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों लोग हर दिन बिना बिजली के रहने पर मजबूर हैं। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। इस प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कानून व्यवस्था सब चौपट है। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में सुधार के नये युग की शुरूआत करेगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button