पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

रांची: राज्य में व्याप्त राजनीतिक संशय की स्थिति सोमवार रात समाप्त हो गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार रात उनकी मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी थे। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया।

Also read this: अमित शाह बुधवार को बीपीआरएंडडी के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने खुद दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को चंपाई सोरेन रांची आएंगे और पार्टी व सरकार में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।