
ईरान का Kharg Island खर्ग द्वीप इस समय वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाज़ार के केंद्र में है, क्योंकि यह देश की ऊर्जा अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह छोटा सा द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान के बसहर प्रांत के तट से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है और इतिहास से लेकर वर्तमान तक इसकी रणनीतिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।



