उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP PWD मुख्यालय में आग, कंप्यूटर जले


उत्तर प्रदेश PWD मुख्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कई कंप्यूटर जलकर खाक हो गए, जिससे महत्वपूर्ण डाटा के नुकसान की आशंका है। साथ ही कार्यालय में रखी पत्रावलियों के भी जलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।