
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने को हरी झंडी दे दी है। इससे अब अभ्यर्थियों को पारंपरिक OMR शीट की जगह कंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी।



