
बेंगलुरु के प्रसिद्ध संगीतकार और विश्व यात्री Benny Prasad ने ऐसा कारनामा किया है, जो दुनिया के बेहद कम लोग कर पाए हैं। उन्होंने महज 6 साल, 6 महीने और 22 दिनों में 245 देशों और क्षेत्रों (संप्रभु और आश्रित क्षेत्रों सहित) की यात्रा पूरी की। इस ऐतिहासिक सफर के दौरान उनके 16 भारतीय पासपोर्ट वीजा और इमिग्रेशन स्टैंप से भर गए।
बेनी प्रसाद ने अपना वैश्विक सफर 1 मई 2004 को शुरू किया और 22 नवंबर 2010 को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अंटार्कटिका सहित दुनिया के लगभग हर हिस्से की यात्रा की। यात्रा के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न देशों में संगीत प्रस्तुतियां भी दीं और लोगों को प्रेरित करने का काम किया।
बेनी प्रसाद पेशे से एक गॉस्पेल संगीतकार और गिटार वादक हैं। उन्होंने ‘बेंटर (Bentar)’ नाम का अनोखा वाद्ययंत्र भी बनाया, जिसे दुनिया का पहला बोंगो-गिटार माना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके 16 पासपोर्ट दिखाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने उनके अनोखे सफर को फिर से चर्चा में ला दिया।



