खेल-खिलाड़ी
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम क्यों चर्चा में? जानें 4 खूबियां

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप द्वारा अमेरिका के पोमोना (कैलिफोर्निया) में विकसित नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह किसी वैश्विक क्रिकेट फ्रेंचाइजी द्वारा अपने घरेलू देश के बाहर बनाया गया पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम माना जा रहा है। यह मैदान लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का होम ग्राउंड होगा और अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्टेडियम की 4 सबसे बड़ी खूबियां:
- प्रीमियम पिच स्क्वायर: मुख्य स्क्वायर पर 8 अंतरराष्ट्रीय स्तर की विकेटें तैयार की गई हैं, जिससे अलग-अलग तरह की पिचों पर मुकाबले कराए जा सकेंगे।
- 120 फीट ऊंचे फ्लडलाइट टावर: स्टेडियम में 6 विशाल फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं, जो दिन-रात मैच आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं।
- ICC मानकों के अनुसार मैदान: पूरे मैदान का आकार और प्लेइंग एरिया ICC के मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जिससे यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे।
- विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर: स्टेडियम के निर्माण में 32,000 मीट्रिक टन से अधिक मिट्टी का उपयोग कर विशेष रूप से क्रिकेट के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला मैदान तैयार किया गया है। इसे भविष्य में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबलों के संभावित प्रमुख स्थलों में भी देखा जा रहा है।



