यूपी में 1 लाख युवाओं को मिलेगा हाई-टेक स्किल ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अगस्त 2026 से प्रदेशभर में 1 लाख युवाओं को हाई-टेक कौशल प्रशिक्षण देने के लिए स्किल डेवलपमेंट की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस प्रशिक्षण के तहत युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीकों, डिजिटल स्किल्स और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
सरकार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति, समय पर कक्षाओं का संचालन और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित कर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना और कौशल विकास मिशन को अधिक प्रभावी बनाना है।



