महिंद्रा मैनुलाइफ का MSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च

MSIF Equity Long-Short Fund मुख्य रूप से लिस्टेड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। इसके साथ ही रणनीति के तहत डेरिवेटिव्स के जरिए चुनिंदा शॉर्ट पोजीशन भी ली जा सकती हैं। फंड का उद्देश्य अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में अवसर तलाशते हुए लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि हासिल करना है। निवेश प्रक्रिया में मैक्रो-इकोनॉमिक विश्लेषण, फंडामेंटल रिसर्च और क्वांटिटेटिव इनपुट का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस फंड की रणनीति में स्टॉक-लेवल हेज, सेक्टर एक्सपोजर लिमिट, पोर्टफोलियो हेज, पोजीशन लिमिट और ड्रॉडाउन ट्रिगर जैसे रिस्क मैनेजमेंट उपाय शामिल हैं। फंड मैनेजर्स शॉर्ट पोजीशन के लिए कंपनी के बिजनेस, गवर्नेंस, कमाई, वैल्यूएशन और संभावित कैटेलिस्ट जैसे पहलुओं का विश्लेषण करेंगे।
फंड को अभिषेक जायसवाल और आलाप शाह मैनेज करेंगे। महिंद्रा मैनुलाइफ के अनुसार, अभिषेक जायसवाल को निवेश प्रबंधन में 18 साल से अधिक और आलाप शाह को भारतीय इक्विटी एवं डेरिवेटिव्स बाजार में 20 साल से अधिक का अनुभव है। इस फंड में न्यूनतम आवेदन राशि 10 लाख रुपये है, जबकि Accredited Investors के लिए न्यूनतम राशि 1 लाख रुपये बताई गई है।



