PPF, सुकन्या समृद्धि की ब्याज दरें नहीं बदलीं

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए मौजूदा स्तर पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) समेत प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।
अक्टूबर-दिसंबर 2026 के लिए PPF की ब्याज दर 7.1%, सुकन्या समृद्धि योजना की 8.2%, SCSS की 8.2%, NSC की 7.7% और KVP की 7.5% बनी रहेगी। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.4% और 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5% ब्याज दर लागू रहेगी।
सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा करती है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 के लिए भी सभी प्रमुख योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। इस फैसले के बाद इन योजनाओं में निवेश करने वालों को अगले तीन महीनों के दौरान मौजूदा ब्याज दरें ही मिलेंगी।



